Read this Blog's Feed in english at en.chitthajagat.in Read this Blog in english at en.Chitthajagat.in .......स्वर्गवासी......................

Jun 10, 2008

बचपन की यादें....!

बचपन की यादें..... ताजा हो गई.......
मेरा गांव.........
माला गांव, अल्मोडा, उत्तराखंड
मेरी पेदाइश माला गांव कि तो नही है पर ये मेरा अपना गांव है, जहां मैंने किसी वक्त बचपन के कुछ यादगार लम्हे गुजारे थे,
मैं कुछ-कुछ वर्षो के अंतराल मै गांव जाता रहता हूं !
कुछ फोटोग्राफ्स के द्वारा अपनी यात्रा को मैं यहा प्रस्तुत कर रहा हूं॥॥॥॥।

यात्रा व्रतांत ( २५ जून २००८ )









May 25, 2008

नेट पर फ्री हिन्दी फिल्में देखें !


फ्री
फ्री
फ्री
फ्री
मतलब मुफ्त् ॥ ॥॥॥॥

नेट पर फ्री हिन्दी फिल्में देखने के लिये
http://apnaview.com/
इस साइट पर आप -----
Hindi Movies
Cricket Highlights
Music Videos
Punjabi Movies
Upcoming Movies
ये सब देख सकते हैं !

May 13, 2008

मेरा गांव, मेरा देश..... अल्मोडा (उत्तराखंड)

मेरा कुमांऊ मेरी नजर से , क्या बोलू क्या लिखू ---

उत्तराखंड मै कुमांऊ की प्राकृतिक सुन्दरता का गुणगान शब्दों मै नही किया जा सकता, मंत्रमुग्ध कर देने वाले कुछ चित्र ब्लोग मै लगा रह हूं, जो मैंने २ वर्ष पूर्व लिये थे !
आशा है आप सभी के पसंद आयेंगे !




सोमेश्वर घाटी................


अल्मोडा शहर ...............

कौसानी रोड............


धोलाड................सोमेश्वर घाटी................



माला गांव के खेत.............

Apr 25, 2008

२०-२० आइटम नंबर वाली अश्लील चीयरलीडर्स ?


भारत मै २०-२० क्रिकेट मै चीयरलीडर्स के प्रदर्शन ने अपना ऐसा रंग दिखाया कि राजनीति मै हो-हल्ला मच गया है, इन्हें क्रिकेट की आइटम नंबर करार किया जा रहा है। चीयरलीडर्स को खास तौर पर अमेरिका से बुलाया गया है। चीयर गर्ल्स के कपड़े और नृत्‍य दोनों ही अश्लील हैं। सबका कहना है कि वो अश्लीलता फेला रहे हैं , हो भी क्यो ना, आखिर भारत कि संस्क्रति की इज्जत का सवाल है !

सही भी है क्योकि हमें २०-२० क्रिकेट TV पर परिवार के साथ देखने मै असुविधा होती है,
क्रिकेट के बीच मै अर्धनग्न अवस्था मै डांस, शायद लोगों को पसंद नही आ रहा !
राजनेताओं कि बात एक तरह से सही भी है, पर इन भारत कि संस्क्रति के ठेकेदारों को संस्क्रति का इतना ही ख्याल है तो वो TV पर आने वाले अश्लील विडियोस को बंद क्यो नही कराते , CHANNELS बंद क्यों नही कराते,
मल्लिका, राखी सावंत्, बिपासा को क्यों नही रोकते, फिल्मों के अश्लील गाने क्यों release होने देते हो
ओर ये चीयरलीडर्स बालाओं ने थोडा नाच क्या लिया हल्ला हो गया, अरे इससे अश्लील तो TV CHANNELS पर ही आता है ये बालायें तो कुछ भी नही !

भई ऐसा है कि ये क्रिकेट है, ये सब अब २०-२० का हिस्सा है, भारत बदल रहा है और ना जाने आगे कहां जायेगा या कितना बदलेगा !
मैंने तो अपनी बात बोल दी ना जाने अब क्या होगा, मैं तो पूरा IPL देखूगां !

Apr 19, 2008

फ्री सोफ्ट्वेयरस डाउनलोड करें !


फ्री सोफ्ट्वेयरस डाउनलोड करें !

http://hi.mustdownloads.com/

आपके कंप्यूटर के लिये ज़रुरी सॉफ्टवेयर, नवीनतम संस्करण, दर्पण, पुनरवलोकन, सब मुफ़्त।
;
'

Apr 8, 2008

शायरी...!!!!!!

उम्र-ए-दराज मांग कर लाये थे चार दिन,
दो आरजू में कट गये, दो इंतजार में..!!
**********************
मरने की दुआएं क्यूं मांगूं , जीने की तमन्ना कौन करे
यह दुनिया हो या वह दुनिया, अब ख्वाहिश-ए-दुनिया कौन करे
मुईन अह्सन
***********************
मैं ढूँढता हूँ जिसे वो जहाँ नहीं मिलता
नई ज़मीं नया आसमाँ नहीं मिलता !

खड़ा हूँ कब से मैं चेहरों के एक जंगल में
तुम्हारे चेहरे का कुछ भी यहाँ नहीं मिलता !
कैफी आजमी

***************************


इतना तो ज़िन्दगी में किसी की ख़लल पड़े

हँसने से हो सुकून ना रोने से कल पड़े

जिस तरह हँस रहा हूँ मैं पी-पी के अश्क-ए-ग़म

यूँ दूसरा हँसे तो कलेजा निकल पड़े

कैफी आजमी

*****************************

Mar 24, 2008

स्वर्गवासी शब्द को ले कर असमंजस ..!!!!



स्वर्गवासी शब्द को ले कर मेरे सभी जाननेवाले और मित्र असमंजस की स्थिती मै हैं,.....वे सब ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये स्वर्गवासी शब्द ही क्यों......स्वर्गवासी शब्द तो अशुभ माना जात है....आपने अपना अस्तित्व रहते ही इसका इस्तेमाल क्यों किया..?????

मित्रो , स्वर्गवासी शब्द इस्तेमाल करना अशुभ हो सकता है...पर.....स्वर्गवासी शब्द अशुभ नही है....!!


स्वर्गवासी शब्द का अर्थ है.....स्वर्ग+वासी= स्वर्ग का वासी, ...मैं अभी जहां हूं या रहता हूं या जिस स्थिती मै हूं....वो कोई स्वर्ग से कम नही है....और कल.. ये सब हो ना हो क्या पता कल मेरे हालात खराब हो जायें... और वेसे भी केहते है ना कि स्वर्ग कहीं है तो धरती पर ही है.....इसलिये हुआ ना मैं स्वर्गवासी...!!!

अगर फिरदौस बार रुई जमीन अस्त,
हमीनस्तो, हमीनस्तो हमीनस्त....!!!

और आखिर मै , सभी से यह निवेदन है कि मेरी आत्मा की शांति के लिये प्राथना करें...!

अभी भी किसी को कोई तकलिफ़ है या अपनी प्रतिक्रिया देना चाहता है तो निशंकोच दे सकता है.....!!!

Mar 20, 2008

होली मुबारक




खाके गुजिया,


पी के भंग


लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग


बजा के ढोलक और मृदंग


खेलें होली हम तेरे संग।


होली मुबारक

ओर्कूट के लिए जुगाड..!!!!


आप को भी खबर मिल गई होगी की ओर्कूट हिन्दुस्तान में ओर्कूट यूज़र्स के लिए नई अप्लिकेशन्स जल्द ही लॉंच ही करने वाला है.. ....और अगर आप इन अप्लिकेशन्स के लॉंच होने तक की वेट नहीं कर सकते तो इन अप्लिकेशन्स का लुत्फ उठाने के लिए एक जुगाड़ बताने जा रहा हूँ..आपको करना सिर्फ़ ये है की अपने ओर्कूट प्रोफाइल को एडिट करें और देश के मेनू में जाकर इंडिया की जगह एसटोनिया(estonia) को सेलेक्ट करें ... अपना प्रोफाइल अपडेट करें और आप नई अप्लिकेशन्स अपने प्रोफाइल में जोड़ने के लिए बाएँ हाथ के कॉलम में बटन देख सकेंगे ,,,!!

Mar 16, 2008

इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं..!!!


इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं
जिधर देखता हूं, गधे ही गधे हैं

गधे हँस रहे, आदमी रो रहा है
हिन्दोस्तां में ये क्या हो रहा है

जवानी का आलम गधों के लिये है
ये रसिया, ये बालम गधों के लिये है

ये दिल्ली, ये पालम गधों के लिये है
ये संसार सालम गधों के लिये है

पिलाए जा साकी, पिलाए जा डट के
तू विहस्की के मटके पै मटके पै मटके

मैं दुनियां को अब भूलना चाहता हूं
गधों की तरह झूमना चाहता हूं

घोडों को मिलती नहीं घास देखो
गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश देखो

यहाँ आदमी की कहां कब बनी है
ये दुनियां गधों के लिये ही बनी है

जो गलियों में डोले वो कच्चा गधा है
जो कोठे पे बोले वो सच्चा गधा है

जो खेतों में दीखे वो फसली गधा है
जो माइक पे चीखे वो असली गधा है

मैं क्या बक गया हूं, ये क्या कह गया हूं
नशे की पिनक में कहां बह गया हूं

मुझे माफ करना मैं भटका हुआ था
वो ठर्रा था, भीतर जो अटका हुआ था

Jun 10, 2007

प्रार्थना मत कर, मत कर

प्रार्थना मत कर, मत कर......!!!!!!
मनुज पराजय के स्मारक हैं........ मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर....!!!
प्रार्थना मत कर, मत कर